महिला को घर में घुसकर मारपीट,कुंडल नोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) महिला के घर में घुसकर दबंग ने मारपीट कर दी| वही महिला का आरोप है की उसके कुंडल भी तोड़ लिये गये | पुलिस घटना में जाँच पड़ताल कर रही है|

थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी महिला कुसमा देवी पत्नी सुधीर कुमार के साथ गुरुवार की रात गाँव के ही एक दबंग ने घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी| इसके साथ ही साथ महिला ने कुंडल नोच लेने का आरोप भी लगाया है| महिला कुसमा ने अचरा चौकी इंचार्ज शीलेष गौतम को तहरीर दी| लेकिन चौकी इंचार्ज ने उसकी नही सुनी| जिसके बाद वह थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह के पर गुहार लेकर पंहुची| जिसके बाद थानाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज को फोन कर कार्यवाही के निर्देश दिये|