दुकान और श्मशान घाट में चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल/मोहम्मदाबाद) बीती रात चोरों ने एक खोखे को व शमशान घाट के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम इकलहरा निवासी जमशाद पुत्र अब्दुल हसन ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनकी माँ जायरा बेगम ग्राम प्रधान है| शमशान घाट गंगा के किंनारे पुल के निकट बना हुआ है| जिसमे पुताई का कार्य चल रहा था| बीती रात चोरों ने ताला तोड्कार 4 बोरी पुट्टी, 26 बोरी सीमेंट, 2 ड्रम, 2 सीढ़ी, 5 लीटर पेण्ट आदि सामान चोरी कर लिया|

वही कोतवाली मोहम्मदाबाद के शास्त्री नगर निवासी मोहब्बत सुल्तान पुत्र नेकसे खां का गणपति कोल्ड के पास खोखा है| बीती रात उनके खोखे का ताला तोड़कर 30 हजार का पाइप चोरी कर लिया गया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी|