जेल से छूटे विधायक अजय राय के निशाने पर बसपा, सपा, भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

chngreschngres 1फर्रुखाबाद: बनारस में बीते 6 महा पूर्व निकाली गयी प्रतिकार यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में गिरफ्तार किये गये कांग्रेस विधायक ने कई महीनों के बाद अपनों के बीच खुली हवा में साँस ली| इस दौरान कांग्रेसियों ने उन्हें हाथो हाथ लिया| विधायक सभी विरोधी पार्टी पर आक्रामक दिखे|

सुबह से ही कांग्रेसी नेता सेन्ट्रल जेल पर आने लगे थे तकरीबन 6 घंटे के लम्बे इंतजार के बाद आखिर विधायक अजय राय जेल के गेट के बाहर निकले| गेट पर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने उन्हें शाल उढ़ाकर सम्मानित किया| इसके बाद प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने नारे लगाये जेल के फाटक टूट गये अजय राय छूट गये|

युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम तिवारी में अपने समर्थको की भीड़ के साथ विधायक के स्वागत में खड़े थे उन्होंने फूल मालाओं और ढोल से उनका स्वागत किया| युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी समय तक तेज घूप में विधायक के बाहर निकलने के इंतजार में खड़े रहे| इस दौरान विधायक ने पत्रकारों से कहा की उनका बाहर आने के बाद पहला काम मोदी मुलायम और मायावती की हकीकत को जनता के सामने लाना है| इसके लिये प्रयास किये जायेगे| मोदी जनता को गुमराह कर रहे है|
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे|