कांग्रेस के खिलाफ भड़की भाजपा, नारेबाजी कर फूंका पुतला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर छापमारी की है। छापेमारी के दौरान एजेंसी को इतना कैश मिला है कि उससे गिनने में दो से तीन दिन लग गए। सांसद के पास लगभग 200 करोड़ रूपये बरामद हुए | कांग्रेस सांसद से मिले कैश के बाद विरोधी दलों के नेता उन पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। जिसके बाद बीजेपी नें भी विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंककर नारेबाजी की| भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी चोर है- कांग्रेस पार्टी चोर है- राहुल गांधी शर्म करो- शर्म करो- कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां 200 करोड़ से अधिक का कैश मिलना यह बताता है की पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार का जवाब देगी। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार अवश्य ही करेगा| शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, प्रबल त्रिपाठी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, संजय सिंह, नरेंद्र आर्य, वीर बहादुर पाल आदि रहे।