हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: (मोहम्मदाबाद) बीती रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी 38 वर्षीय मान सिंह पुत्र माचे लाल पूर्व सांसद मुन्नू बाबू के खेतों में मजदूरी करता था| उसकी पत्नी सगुना की मौत बीते 6 वर्ष पूर्व हो गयी थी| बीती रात वह खेतों में काम करके पूर्व सांसद के कोल्ड में अपनी मजदूरी लेने गया था| जंहा से वह देर शाम लगभग 10 बजे पैदल घर के लिये निकला| तभी इटावा-बरेली हाई-वे पर मायादेवी पेट्रोल पम्प के निकट उसको किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी|
घटना की सूचना पर कोल्ड के कर्मी मौके पर आ गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस उसके शव को लेकर लोहिया अस्पताल ला रही थी| उसी दौरान उसका पिकअप का एक्सेल टूट गया| जिससे उसकी पुलिस कर्मी व चालक बाल-बाल बचे| पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा| मृतक की माँ साबित्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल है| मृतक के 6 बच्चे है| मृतक के भाई रामलखन ने पुलिस को तहरीर दी|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|