गैस सिलेंडर का पाइप लीक होंने से आधा दर्जन झुलसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) खाना बनाने के दौरान अचानक गैस का पाइप लीक हो गया| जिससे भीषण आग लग गयी| जिससे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग झुलस गये | उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नादी वीरपुर निवासी बसीम खान की पत्नी जहूरन बेगम घर की छत पर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी अचानक पाइप लीक हो जाने से गैस में आग पकड़ ली, जिससे उसके पास बैठे जहुरन खान 46, पत्नी वसीम खान, निशा खान पुत्री वसीम खान 18, मुस्कान पुत्री वसीम खान 16 वर्ष, आशिया पुत्री वसीम खान 12 वर्ष, जियान पुत्र वसीम 4 वर्ष ,माहिरा पुत्री भोले खान 5 वर्ष चारपाई पर पास बैठे हुए थे अचानक गैस से निकली आग ने इन सभी लोगों को झुलसा दिया। सिलेंडर में आग लगने की जानकारी पाकर गांव वाले घर की तरफ दौड़े किसी तरह गांव के समझदार लोगों ने सूझबूझ से सिलेंडर की आग पर काबू पाया और घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया|