मानदेय न मिलने विधुत कर्मीयों ने की हड़ताल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाबाद:(कायमगंज):बीते लगभग 6 महीने से मानदेय ना मिलने से खफा हुए विधुत ठेका कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी| जिसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी कर मांगे जल्द मानने की मांग की|
क्षेत्र में विभु इण्टर प्राइजेज कम्पनी के अन्तर्गत ठेके पर विधुत कार्य करने के लिये ठेका कर्मियों की नियुक्ति की गयी थी| वह बीते कई महीनों से कार्य कर भी रहे थे| लेंकिन 6 महीने से जब उन्हें मानदेय नही मिला तो उनका सब्र जबाब दे गया| उन्होंने शनिवार को हड़ताल की घोषणा कर दी| सभी ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की| उन्होने ठेकेदार पर छः माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाया।
इस दौरान विद्युत कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, मुकेश,अजयपाल व कल्लू आदि रहे|