कोटा चयन को लेकर हंगामा कर किया बहिष्कार, भीड़ पुलिस से भिड़ी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) कोटा चयन प्रक्रिया के दौरान एक पक्ष के ग्रामीणों नें जमकर हंगामा कर बहिष्कार कर दिया| वही ग्रामीणों नें पुलिस से भी नोकझोंक की| बाद में एक पक्ष से ही मतदान हो सका|
विकास खंड के कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 2 साल से कोटा बर्खास्त चल रहा था| पूर्व में कोटेदार मेवाराम के पास कोटा था| कोटा बर्खास्त होंने के बाद उसे कई जगह सम्बद्द किया गया| दो साल बाद गुरुवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कोटे का चुनाव होना था|  एडीओ पंचायत अजीत पाठक, प्रधान उमेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद, उप निरीक्षक संजय यादव आदि चुनाव कराने पंहुचे| पूर्व कोटेदार के पुत्र रोहित के साथ ही सुभाष पुत्र मंगू लाल व  धर्मवीर नें उचितदर विक्रेता के लिए आवेदन किया| लेकिन बाद में रोहित व धर्मवीर ने आपस में समझौता कर लिया| जिस पर सुभाष और धर्मवीर के बीच में प्रक्रिया शुरू हुई|
अभिलेखीय कार्यवाही के दौरान प्रत्याशी सुभाष व उनके समर्थकों नें चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया | हंगामे के बाद पुलिस नें विद्यालय के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया| जिस पर ग्रामीण व महिलाएं भड़क गयी| महिलाओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गयी| पुलिस कर्मियों नें भीड़ को शांत किया| घर्मवीर की तरफ से कुल 472 मत पड़े| जिससे कोटा धर्मवीर के पक्ष में जाना लगभग तय हो गया है|
एडीओ पंचायत अजीत पाठक नें बताया कि धर्मवीरबहिष्कार  के पक्ष में 472 मत पड़े| सुभाष नें चुनाव बहिष्कार कर दिया था| पूरी आख्या एसडीएम को सौपी जायेगी| उसके बाद अग्रिम कार्यवाही होगी|