कालेधन पर राजनैतिक नही क़ानूनी जबाब दे बसपा सुप्रीमो: विजय बहादुर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-vijy-badurफर्रुखाबाद: बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिस तरह से नोटबंदी के बाद कालाधन अपने खाते में जमा कराया| इसका उन्हें क़ानूनी जबाब देंना होगा|

शहर के पांचाल घाट पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश महामंत्री व जिले के प्रभारी ने कहा कि सपा में घमासान मचा है| टिकट वितरण को लेकर चाचा-भतीजे आपस में भिड़े है| यह सब जनता को मूल उद्देश्य से भटकाने के लिये किया यह सब किया जा रहा है| 2017 के चुनाव में सपा को जनता के पास जाकर जबाब देना होगा| सपा में करोड़ो का भ्रष्टाचार करने वाले गायत्री प्रजापति को संगठन में बड़ा पद दे दिया है| करोड़ो का भ्रष्टाचार बिना सीएम की मर्जी के नही हो सकता है| कांग्रेस को उन्होंने सपा की बेटी करार दे दिया|

उन्होंने बसपा सुप्रीमो के खाते में नोट बंदी के बाद करोड़ो रूपये उनके खाते में जमा होना उनके भ्रष्टाचार का प्रमाण है| मायावती पकड़े जाने के भय से राजनैतिक वयान बाजी कर रही है| जबकि उन्हें राजनैतिक नही बल्कि क़ानूनी रूप से जबाब देना होगा| विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिये तैयार है| जल्द ही पार्टी विधान सभा प्रत्याशियों की सूची सही समय पर जारी करेगी| इस कार्यक्रम से पूर्व सांसद मुकेश राजपूत ने अटल ज्योति योजना का शुभारम्भ किया |

इस दौरान प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भू देव राजपूत, पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुशील शाक्य,मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, दिनेश कटियार,चेयरमैंन विजय गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|