रामलला टाट में बीजेपी नेता ठाठ में: अशोक सिद्धार्थ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bspफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे मुख्य जोंन कोआर्डिनेटर व सांसद राज्य सभा अशोक सिद्धार्थ ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला| उन्होंने बीजेपी को चुनाव से पहले रामलला की याद दिलाते हुये कहा कि बीजेपी ने यूपी में राजनीति ही रामलला पर शुरू की थी| आज बीजेपी की केंद्र में भी सरकार है लेकिन राम लला टाट में रखे है और बीजेपी नेता ठाठ से एसी में घूम रहे है|

अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर लगभग 50 साल शासन किया| लेकिन इसके बाद भी देश की जनता को क्या दिया दंगे और भ्रष्टाचार के साथ ही साथ बेरोजगारी भी बड़ी मात्रा में दी है| कांग्रेस के समय में ही मेरठ और भावलपुर में दंगे हुये थे| देश में जियो और जीनो दो की भावना को काग्रेस ने ख़त्म करने का प्रयास किया | इसके साथ ही साथ बीजेपी ने भी लम्बे अंतराल तक देश पर राज किया और आज भी कर रही है| बीते लोक सभा चुनाव में बीजेपी को प्रदेश की जनता ने 73 सांसद चुनकर दिये| लेंकिन बीजेपी में उसके बदले जनता को लाइन से लगा दिया|

सपा पर तीखा हमला बोलते हुये उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार में विकास, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी चरम पर आ गयी| सपा सरकार ने भी जनता की भावनाओ के साथ खिलबाड किया| सीएम अखिलेश ने टेपलेट वितरण की बात कही 2012 से 16 तक 80 लाख छात्रों ने हाई स्कूल की परीक्षा पास की लेकिन टेवलेट किसी को भी नही मिला| वही 60 लाख छात्रों ने इंटर पास किया| लेकिन 18 लाख बच्चो को ही लेपटॉप वितरण किया गया| कानून व्यवस्था का आलम यह है कि सपा सरकार में हाई-वे तक पर बलात्कार हो रहे है| बीजेपी और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू है|

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, उमर खां, रामस्वरूप गौतम, बंटी मिश्रा, जैमिनी राजपूत, महेन्द्र सिंह कटियार आदि मौजूद रहे|