फालोअप: पुलिस ने आरोपी किये चिन्हित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

uppफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती 22 दिसम्बर की रात शिक्षा मित्र को पीटने के मामले में उपजे विवाद के बाद सिंगुरापुर और जरारी के आरोपियों को पुलिस ने चिंहित कर लिया है| पुलिस उनकी जल्द गिरफ्तारी भी कर सकती है|

थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील यादव ने घटना के दूसरे दिन 23 दिसंबर को सिंगुरापुर के 50 व सपा विधायक जमालुद्दीन के पैतृक गाँव जरारी के 40 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था|जिसमे 147,148,323,504,506,307,336 व 427 के तहत कार्यवाही हुईथी| घटना के पांच दिन बाद भी अभी कई जगह पुलिस तैनात है| सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक पुलिस ने मामले के आरोपियों को चिंहित कर लिया है| उधर पुलिस गिरफ्तारी के भय़ से अधिकतर लोगो ने घरो के बाहर निकलना छोड़ दिया है| उन्हें यह भय है कि पुलिस उन्हें ही ना दबोच ले|

एसओ सुनील यादव ने बताया की आरोपी पुलिस ने चिंहित कर लिये है| जल्द पर्याप्त फ़ोर्स के साथ गिरफ्तारी होगी|