फ़िल्मी तरानों पर थिरके छात्र

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

dansफर्रुखाबाद: जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन धूमधाम से किया | जिसमे हुये रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राये जमकर थिरके|

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी ने किया| इसके बाद लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य, हरमोनियम, ढोलक के साथ ही साथ एकल डांस का आयोजन किया गया| जिसमे फ़िल्मी तरानों पर छात्राओ ने जमकर धमाल किया| ढोलक पर छात्रा सोनम ने अपनी कला का प्रदर्शन किया| वही हरमोनियम पर शिवानी तिवारी ने अपनी कलाकारी दिखाई| बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे|

युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेश यादव व वीआई अशोक दुबे, सुमन राठौर, पूनम तिवारी, राकेश पाल आदि मौजूद रहे|