एनआरसी वार्ड में लगेगा नया टीवी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm-prkash-binduफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने शुक्रवार को एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सको को साफ सफाई के साथ ही साथ कुपोषित बच्चो की देखभाल करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ उन्होंने वार्ड में नया टीवी लगाये जाने के निर्देश दिये|

दोपहर जिलाधिकारी दल-बल के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे जिससे हडकंप मच गया| वह सीधे एनआरसी वार्ड पंहुचे| जंहा उन्होंने कुपोषित बच्चो के हालचाल लिये| डीएम ने मौके पर मौजूद डॉ० विवेक सक्सेना से बच्चो की संख्या और उनके भोजन आदि के बारे में जानकारी ली| उन्होंने बच्चो को विशेष ध्यान के साथ ही साथ उन्हें पौष्टिक आहार लगातार देने के निर्देश दिये|

डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा कुपोषित ना रहे| इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है| उन्होंने बच्चो के लिये वार्ड में टीवी लगाये जाने के निर्देश दिये|