जेल के भोजनालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

dj-aalok-sksenaफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में निरीक्षण में पंहुचे अफसरों को सब ठीक ठाक नजर आया| उन्होंने बंदियों से भी बात की इसके साथ ही साथ सुरक्षा सम्बन्धी मानको के हिसाब से भी जेल का अबलोकन हुआ|

जिला जज आलोक सक्सेना और जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु साथ एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण किया| जिससे जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया| जिलाधिकारी ने जेल की रसोई घर का का भी अबलोकन किया है| जिसमें साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये है| इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजो से मिलाकर उनकी समस्या सुनी|

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी को सर्दी में बंदियों को ठंड से बचाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने बताया कोई खास कमी नही मिली है जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है| सीजेएम आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे|