पूर्व सैनिक की रिवाल्वर लूटने का आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

pistal shytamu shaakyफर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी पूर्व सैनिक की रिवाल्बर बीते 28 अप्रैल 2016 को लूट ली गयी थी| पुलिस ने रिवाल्बर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| उसके दो अन्य साथी पुलिस के हाथ नही लगे| पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|

विदित है कि जैनापुर मूल निवासी पूर्व सैनिक कृष्णवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह फ़तेहगढ़ में अपना मकान बना कर रह रहे है| घटना वाले दिन देर शाम तकरीबन 8:30 बजे वह फतेहगढ़ से जैनापुर जाते समय थाना क्षेत्र इटावा बरेली हाई से 30 मीटर दूर अज्ञात पल्सर सबार बदमाशो ने उसे रोंकते हुये कही का पता पूंछा जब वह पता बताने के लिये रुका तो बाइक पर बैठे दो बदमाशो ने उसके तमंचा लगा दिया था | उसके बाद उसकी रिवाल्वर की डोरी चाकू से काटकर रिवाल्वर छीन ली| और उसके पास रखे 6000 रुपये भी लूट लिये गये| पीड़ित ने बताया कि रिवाल्वर उसने दो वर्ष पूर्व खरीदी थी| 31 जनवरी को 201 6 को वह सेना से रिटायर हुये थे|

घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोप श्यामू शाक्य पुत्र महाबीर प्रसाद निवासी शेखपुर कमालगंज को दबोच लिया| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थानाध्यक्ष मोहित यादव ने सूचना मिलने पर आरोपी श्यामू को भरखा चौराहे पर दबोच लिया| तलाशी में उसके पास से लूटी गयी रिबल्वर और पूर्व सैनिक का कैंटीन का स्मार्ट कार्ड और दो कारतूस जिन्दा और दो खोखा भी बरामद किये | पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरुस्कार दिया है|