अबैध खनन में जेसीबी और ट्रेक्टर सीज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

jcv-sijफर्रुखाबाद:(जहानगंज/कंपिल) अबैध खनन करने में जहानगंज में जेसीबी और कंपिल में पुलिस ने एक ट्रेक्टर ट्राली को भी सीज कर दिया है| जिससे खनन मफियाओ में हडकंप है|

थाना कंपिल पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा दलवीर ने अबैध खनन के मामले में एक ट्रेक्टर और ट्राली सीज कर दी| जबकि चालक मौके से फरार हो गया| पुलिस उसकी तलाश कर रही है| जहानगंज थाना क्षेत्र के एलबी भट्टा इकडरिया में अबैध खनन करते हुए जेसीबी को सीज कर दिया| हेल्पर शैलेन्द्र पाल को एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को सौप दिया|

हेल्पर शैलेन्द्र ने बताया कि जेसीबी जैसिंगपुरवा जिला कन्नौज की है|