सपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी दलगंजन सिंह की पार्टी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

dalgnjan-singhफर्रुखाबाद: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और रामगोपाल के समधी दलगंजन सिंह ने सपा से निकाले जाने के बाद नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी| उन्होंने यह भी ऐलान किया की उनकी पार्टी सपा के खिलाफ कई जिलो में चुनाव लड़ेगी|

दलगंजन सिंह ने जेएनआई को बताया कि उनकी पार्टी नारायण क्रांतिकारी,भारतीय किसान, मजदूर,दलित, बहुजन समाजवादी पार्टी है| जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है| पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित है| उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सात जिलो फर्रुखाबाद, हरदोई, एटा, इटावा, मैनपुरी कानपुर देहात से सभी सीटो पर विधान सभा का चुनाव लड़ेगी| इसके साथ ही साथ पार्टी के संगठन और अधिक मजबूत करने की तैयारी चल रही है|