जियो सिम का इंजीनियर महिला डाक्टर से रेप में गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

r-jio12फर्रुखाबाद: रिलायंस कंपनी की जिओ सिम केइंजीनियरतरुण पुत्र रामप्रकाश चौहान निवासी पंजाबी कालोनी मैनपुरी को शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी के जिओ आफिस से दबोच लिया| उसके ऊपर एक महिला चिकिसत्क से शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप लगा है| पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीशगढ़ ले गयी|

तरुण कुमार बीते 2009 में छत्तीशगढ़ में ही तैनात था| जंहा उसका प्रेम सम्बंध एक महिला चिकित्सक से हो गया| तरुण बीते कई महीनों से उसे शादी का झांसा देकर गुमराह करता रहा| बीते 2015 में वह वापस लौट आया| लेकिन फोन पर ही वह युवती को विवाह करने का भरोसा देता रहा| जब युवती ने देखा की जिओ सिम इंजीनियर तरुण उसको गुमराह कर रहा है तो उसने विवाह ना करने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी| जिसे तरुण ने व्लेकमेलिंग का रूप देकर फोन रिकार्डिंग एसपी को सौप दी|

उधर कोई रास्ता न देख युवती ने छत्तीशगढ़ के बसंतपुर थाने में आरोपी तरुण के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया| शुक्रवार को बसंतनगर थाने के दरोगा रजनीश सिंह , सिपाही अतुल कुमार और विक्रम पटेल के साथ जिओ के आवास विकास कार्यालय में पंहुचे| जंहा सिपाही अतुल से उसकी हाथपाई भी हो गयी| बाद ने पुलिस ने उसे दबोच लिया| छत्तीशगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गयी|