प्रो० शैतान सिंह शाक्य ने भी बसपा छोडी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-BSP

BSPफर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से बसपा का चर्चित चेहरा रहे प्रो० शैतान सिंह शाक्य ने भी बसपा से किनारा कर लिया| उन्होंने अपने दर्जनों समर्थको के साथ भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर ली है|

शैतान सिंह ने बसपा पर आरोप लगाते हुये कहा है कि बसपा में अर्थ-युग शुरू हो गया है| पार्टी अपनी टिकटे करोंडो में बेच रही है| पिछडो, अति पिछडो, दलित व अतिदलित समाज का पार्टी में कोई सम्मान नही रह गया है| थैलीशाहों को खोज-खोज कर टिकटो की नीलामी की जा रही है| बसपा के कोआर्डिनेटर संगठन के नेता ना होकर संग्रह अमीन हो गये है| इन्ही ने बसपा को कबाड़ बना दिया है| उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सरिता शाक्य जिला कोषाध्यक्ष ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया| शैतान सिंह शाक्य ने जेएनआई को बताया कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बसपा छोड़ी है| वह उन्ही के साथ है|