नन्हे-मुन्नो ने जुडो का प्रदर्शन कर किया तिरंगे को सलाम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: नगर के आवास विकास स्थित युरोकिड्स विधालय के बच्चो ने 26 जनवरी के पर्व को धूमधाम से मनाया| उनके कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र जुडो का प्रदर्शन रहा | जिसे देख दर्शक दंग रह गये |

सुबह कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य जसवीर कौर राठौर ने ध्वजारोहण कर किया| इसके बाद एक से बढ़कर एक छात्रों के रंगारंग कार्यक्रम हुये| छात्रों ने विभिन्य देश भक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया| सबसे जादा महत्वपूर्ण जुडो प्रदर्शन रहा जिससे सबसे ज्यादा तालियाँ बटोरी | ट्रेनर शकील को भी बच्चो के बेहतर प्रदर्शन पर बधाईयाँ दी गयी| प्रधानाचार्य श्रीमती जसवीर कौर ने कहा की बच्चे देश का भविष्य होते है| अच्छा भविष्य अच्छी शिक्षा से बनता है| इस लिये सभी को मन लगाकर पढना चाहिए| छात्रा काब्या, अनन्या, अभिनीत, पियूष, केशव आदि ने जुडो में प्रतिभाग किया| प्रबन्धक विमल राठौर शिक्षिका प्रगति आदि मौजूद रहे|