बूथ कमेटी जल्द पूर्ण करने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-12321फर्रुखाबाद: बीजेपी के पदाधिकारियों को बची हुई बूथ कमेटी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये है| साथ ही साथ सभी को चुनाव की तैयारी में जुट जाने और बीजेपी का माहौल बनाने के भी निर्देश दिये गये| इस दौरान उन्होंने अमृतपुर विधान सभा के बूथ व सेक्टर व मंडल प्रभारीयों की बैठक ली|

शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम पंहुचे बीजेपी के संगठन मंत्री ओम प्रकाश ने सभी सेक्टर, वूथ व मंडल प्रभारियों को निर्देश देकर कहा सभी बूथ, सेक्टर व मंडल प्रभारी कार्यकर्ताओ के घर जाकर नये कार्यकर्ता जोड़े| चुनाव को समय कम रह गया है| चुनाव को देखते हुये विधान सभा बार बूथ सम्मलेन आयोजित होने है| जल्द पार्टी यूथ सम्मेलन व महिला सम्मलेन व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन करेगी| उन्होंने निर्देश दिये की जल्द से जल्द नवयुवको को पार्टी से जोड़े|

इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अभी तक बूथ कमेटी पूर्ण नही है| इसके लिये जल्द से जल्द वुत समितियों का गठन कर ले| यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिये प्रदेश में बीजेपी की सरकार बननी जरूरी है| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, शमसाबाद चेयरमैंन विजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, भास्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|