दूसरे दिन भी जारी रही लेखपालो की हड़ताल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

LEKHPAL AJIT KUMARफर्रुखाबाद: बुधवार को भी लेखपाल संघ के बैनर तले दर्जनों लेखपालो ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना देते रहे| लेखपालो की हड़ताल आने वाले 30 अगस्त तक प्रस्तावित है|

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैदमीर खां के नेतृत्व में लेखपाल कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना देकर अपनी मांगो पर विचार किया| उधर हड़ताल होने पर तहसील सदर में बुधवार को भी कोई कार्य होता नजर नही आया| लेखपालो ने कलेक्ट्रेट में धरना देने के दौरान जमकर नारेबाजी की| जिलाध्यक्ष सैदमीर खां ने बताया कि उनका धरना 29 अगस्त तक चलेगा| यदि मांगे नही मानी गयी तो 30 अगस्त को सभी लेखपाल विधान सभा के घेराव में शामिल होने लखनऊ जायेगे| लेखपालो की हड़ताल से उसने सम्बंधी कागजी कार्य जैसे मूल , जाति व आय प्रमाण पत्र नही बन पा रहे है|

इस दौरान जिलामंत्री अजीत कुमार द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, रजत श्रीवास्तव, राम सिंह, सन्देव यादव, सुरेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे|