राशन वितरण को लेकर कार्ड धारकों का हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बाद में आने वाले लोगों को पहले राशन देने से कार्ड धारक भड़क गये| उन्होंने हंगामा कर दिया| जिससे जमकर गाली-गलौज हो गया| मौके पर पुलिस पंहुची| पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया|
शहर क्षेत्र के मोहल्ला छाबनी में उचित दर विक्रेता का कोटा उपेन्द्र यादव चलाते है| बीते दिन राशन वितरण के लिये उन्होंने कार्ड जमा किये थे| लेकिन वितरण नही हुआ था| शुक्रवार को गुरुवार वाले उपभोक्ताओं को पहले राशन ना देकर नये आये कार्ड धारको को राशन वितरण होने लगा| जिस पर अन्य कार्य धारक भडक गये| उन्होंने हंगामा कर दिया|
घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची उसने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया| घोडा नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने बताया की मामला उनके संज्ञान में नही है|