प्रधान जी नें समर्थक के घर भीतर तक बना डाली सड़क

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शनिवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करनें पंहुचे वीडियो उस समय दंग रह गये जब एक गाँव में उन्हें प्रधान जी के समर्थक के घर के भीतर तक सड़क बनी मिली| अब सचिव व प्रधान पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है|
दरअसल खंड विकास अधिकारी गगन दीप ने व्लाक क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों का विकास कार्य परखा| आधा दर्जन में वह खुद गये और आधा दर्जन में उन्होंने अपनी टीमें भेजी| कंचनपुर सबलपुर में इंटरलॉकिंग सड़क ग्रामीण के घर के अंदर तक बनी मिली| सचिव रविंद्र पांडेय, रोजगार सेवक अतिरिक्त गंगादीन, तकनीकी सहायक अशोक कुमार व प्रधान बृजपाल सिह को नोटिस जारी किया गया है| नगरिया जवाहर में मनरेगा के तहत तीन विकास कार्य अपूर्ण मिले| नगरिया जवाहर में सचिव अशोक कुमार, तकनीकी सहायक दिनेश कुमार , रोजगार सेवक अमर सिंह व प्रधान संजय सिंह को नोटिस जारी किया है| अलीगढ़ में इंटर लॉकिंग सड़क अधूरी पायी गयी| वीडियो ने प्रधान यीशुव पटेल की क्लास लगा दी| इसके साथ ही तकनीकी सहायक अशोक कुमार, सचिव शिव सिंह व रोजगार रामकृपाल ने जबाब तलब किया है| ग्राम राजेपुर राठौरी में भी कार्य संतोषजनक ना मिलने पर राजेपुर राठौरी में प्रधान प्रदीप गुप्ता, तकनीकी सहायक अशोक कुमार व सचिव शिव सिंह से जबाब तलब कर सभी के भुगतान पर रोंक लगा दी गयी है| एडीओ पंचायत अजीत पाठक भी रहे| सूत्रों से ,मिली जानकारी के मुताबिक जिन प्रधानों को गर्दन फंसती नजर आ रही है उन्होंने विकास खंड कार्यालय आकर राजनैतिक दबाब बनाना भी शुरू कर दिया है| एडीओ पंचायत अजीत पाठक भी जाँच में रहे| बीडीओ गगन दीप ने जेएनआई को बताया की मनरेगा के तहत कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया| कई जगह पर कार्य अपूर्ण मिला या मानक के अनिरूप नही मिला है| लिहाजा उन्हें कारण बताओं नोटिस दिया गया है|