लॉक डाउन में संकट मोचन बने ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों पर फूलों की वर्षा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) लॉक डाउन में गरीबो को सरकार द्वारा भेजी गयी सहायता राशि को उन तक पंहुचाने में अपनी भूमिका निभा रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को भी सम्मानित किया गया|
कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन से देश मे कर्फ्यू सा माहौल है| डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मीयों के साथ बैंक कर्मी भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। सहायता राशि के तौर पर भारत सरकार ने महिलाओ के जन-धन खातो मे 500-500 रुपए डाले है। जिनको गरीबो तक सरलता से पंहुचानें में ग्राहक सेवा केंद्र जहानगंज संचालक शिवम दुबे और सहयोगी पंकज राजपूत का भाजयुमो उपाध्यक्ष राजन सिंह आदि का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया|