गंगा चेतावनी बिंदु से पार, रामगंगा 30 सेंटीमीटर दूर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

GANGA-FLOOD-200x1501 फर्रुखाबाद: गंगा और राम गंगा गुरुवार को अपना और अधिक उग्र रूप दिखा सकती है| क्योंकि गंगा में नरौरा बांध से 1,08,346 क्यूसेक पानी बुधवार को छोंड़ा गया| जबकि रामगंगा में रामनगर कोहली से 4,667 क्यूसेक पानी बुधवार को छोड़ा गया| यह गुरुवार को जनपद में रामगंगा में पंहुचेगा|

बुधवार को रामगंगा 136.30 मीटर जो की चेतावनी बिंदु से महज 30 सेंटी,मीटर दूर है| गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 है| बीते 24 घंटे में रामगंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया| वही गंगा बीते तीन दिन से चेतावनी बिंदु से पार चल रही है| गंगा 136.65 पर स्थिर है| बीते कुछ दिनों से रामनगर कोहली से छोडे जा रहे रामगंगा में पानी से राम गंगा का जल स्थर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया| गंगा में नरौरा बांध से 1,08,346 क्यूसेक पानी बुधवार को छोंड़ा गया| जबकि रामगंगा में रामनगर कोहली से 4,667 क्यूसेक पानी बुधवार को छोड़ा गया| यह गुरुवार को जनपद में पंहुचेगा| जिससे गुरुवार को गंगा और रामगंगा उफान मार सकती है|