ब्रेकिंग: आईजी ने कन्नौज एसपी दिनेश कुमार पी के साथ घटना स्थल का किया निरीक्षण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

ig jki ahmaad123ag jkiahmad12फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम नसरथपुर निवासी रामोतार यादव पुत्र फूलन प्रसाद यादव व अब्बास के घर बीती रात हुये डकैतों के हमले को लेकर आईजोन जकी अहमद और कन्नौज एसपी दिनेश कुमार पी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया| आईजी का मानना है कि बीते कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम जीरागौर में पड़ी डकैती की घटना नसरथपुर की घटना से एक डीएम मिलती है| उन्होंने पुलिस को दोनों घटनाओं की कड़ी जोड़ कर देखने का इशारा किया|

आईजी जकी अहमद, पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा कन्नौज एसपी दिनेश कुमार पी के साथ घटना स्थल पंहुचे| उन्होंने सबसे पहले अब्बास के घर जाकर उससे डकैतों का हुलिया और घटना के सम्बंध में जानकारी ली| इसके बाद वह सैफई में भर्ती रामोतार के घर पंहुचे| उन्होंने छत पर जाकर देखा| घटना स्थल पर जाकर जाँच की| इसके बाद वह जिस जगह पर डकैतों ने लूटे गये जेबर के डिब्बे डाले थे गाँव से कुछ दूर नवीशेर के खेत में भी जाकर देखा| उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी भी पंहुचे|

घटना के सम्बन्ध में रामोतार यादव के पड़ोसी रत्नेश कुमार पुत्र रामसनेही की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|
आईजी जकी अहमद ने जेएनआई को बताया कि अभी पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिये लगायी जा रही है| पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिये गये है| जल्द घटना का खुलासा पुलिस करेगी|