दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुसकर आरोपी ने की मारपीट

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) दुष्कर्म पीड़िता के घर में आरोपी नें घुसकर जमकर पीट दिया| पीड़िता नें डायल 112 पर फोन किया| जब तक पुलिस पंहुची तो आरोपी फरार हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला से गाँव के ही दो आरोपियों से दुष्कर्म का मुकदमा चल रहा है| महिला नें थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि दो आरोपियों धर्मेन्द्र और राजीव मुकदमें में आरोपी है | आरोपी राजीव जेल में है| वहीं धर्मेन्द्र बाहर है| महिला नें कहा कि वह घर पर बच्चो के साथ खाना खा रही थी| परिजन खेत पर थे| उसी समय आरोपी धर्मेन्द्र घर में घुस आया और मुकदमे में समझौता करने का दबाब बनाने लगा| जब मना किया तो उसने मारपीट कर दी |जमकर लात-घूसों से पीट दिया और फरार हो गया| महिला नें डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गया| पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है|