पत्नी से झगड़ा होनें पर चाट विक्रेता नें लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) पत्नी के मायके जाने पर हुए झगड़े से आक्रोशित चाट विक्रेता नें फांसी लगाकर जान दे दी| परिजनों में कोहराम मचा है| फ़िलहाल परिजनों नें पुलिस को सूचना नही दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी 25 वर्षीय युवक सोनू पुत्र राजपाल जमापुर के निकट चाट की ढेली लगाता था| उसकी पत्नी मायके चली गयी थी| बुधवार को सोनू शराब के नशे में धुत होकर घर पंहुचा| उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की| बात ही बात में बात बिगड़ गयी| जिस पर दोनों में फोन पर ही झगड़ा हो गया| पत्नी से विवाद से खफा सोनू नें साड़ी से कमरें में फांसी लगाकर जान दे दी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नही दी गयी है| सूचना मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|