गंगा-रामगंगा के उफान से कई गाँव जलमग्न, सम्पर्क मार्ग टूटे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

badhफर्रुखाबाद:(राजेपुर) गंगा व रामगंगा का जल स्तर बढ़ने से कई गाँवो में संकट के बादल छा गये है| तो कई में पानी ने गाँवो को जलमग्न कर दिया है| वही कई गाँवो के संपर्क मार्ग तक टूट गये है| जिससे आम जन जीवन को खतरा बढ़ गया है| लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई खास प्रयास इस और शुरू नही किये है|

विकास खंड राजेपुर के दर्जनों गाँवो में बाढ़ का पानी घुस रहा है | जिससे प्राथमिक विधालयो को भी बंद करना पड़ रहा है| पानी विधालयो में भी धुस रहा है |जिस्सके भय से बच्चो विधालय नही जा पा रहे है| लोग कमर तक पानी में घुसकर अपने जानवरों के लिये चारा काटकर ला रहे है| गाँव पश्चिंमी गौटियाँ,शीशराम की मढैया के हालत भी कोई खास ठीक नही है| यंहा कोई अफसर झाकने तक नही आया| चाचूपुर और जमापुर प्राथमिक विधालय में पानी घुस गया है | जिससे विधालय काफी दिनों से बंद पड़े है| ग्राम शीशराम की मढैया सहित कई गाँवो का सम्पर्क मार्ग बाढ़ के कारण टूट गया है| ग्रामीण छतो पर बैठकर रात गुजार रहे है| अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नही की गयी| जिससे लोग बाढ से ना भागे| बाढ से धान की फसल भी चौपट कर दी| गंगा खतरे के निशान के ऊपर वह रही है|