दलितों की पिटाई पर कांग्रेस का मौन धरना

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: गुजरात में दलितों पर हुई बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा ने निकट बैठकर मौन धरना देकर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया|

सुबह लगभग 11 बजे कांग्रेस नेता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में फतेहगढ़ जेएनबी रोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास मौन घरने पर बैठ गये| कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार है और वही इस तरह की दलितों के साथ घटनाएँ हो रही है| पुलिस मौन है| जिला महामंत्री ने कहा कि देश में मोदी दलितों की बात करते है| उन्ही के गृह जनपद में दलितों को पीटा जा रहा है| और कोई कार्यवाही भी नही हो रही है|

इस दौरान दीप्ती सिंह, रविश द्विवेदी, जितेन्द्र राठौर, पुन्नी शुक्ला, राज नारायण मिश्रा, इमरान हुसैन, जुम्मन मिंया, राजेश कुमार, प्रमोद जैन सोनी दीक्षित आदि मौजूद रहे|