8721 करोड़ की 2029 परियोजनाओ के लोकार्पण का सीधा प्रसारण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित नगर विकास विभाग की 8721करोड़ लागत की 2029 परियोजनाओ का मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास, पुस्तको के विमोचन के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया|
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि जनपद की 1492.96 लाख की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया गया| जनपद में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से 4874 आवास बनाये गये| प्रतीकात्मक तौर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा 05 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिये गये, जनपद की समस्त नगरपालिका व नगर पंचायतों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया| कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक भोजपुर नागेंद्र राठौर,विधायक कायमगंज, डॉ० सुरभि, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व उपजिलाधिकारी गजराज सिंह आदि रहे|