विकास मंच और हिन्दूमहासभा भी एमआईसी मामले में एबीवीपी के साथ

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

avbpफर्रुखाबाद: एमआईसी के मामले में बीते चार दिनों से चल रहा धरना अब उग्ररूप लेने की तैयारी में है| नगर पालिका अध्यक्ष अभी तक समस्या के समाधान के लिये आगे नही आयी है| जिससे फर्रुखाबाद विकास मंच और हिन्दू महासभा ने भी एबीवीपी को पूरे मामले का समर्थन देने की घोषणा कर दी है| वही एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है|

बीते दो दिन पूर्व ही नगर के विभिन्य सामाजिक संगठन अखिल भारतीय युवा सेवा संस्थान, वीरांगना अवन्तीबाई विचार मंच, भारतीय युवा मोर्चा व बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया| वही एबीवीपी के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन में फर्रुखाबाद विकास मंच ने भी अपना समर्थन देने का एलान किया है| विकास मंच अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा है कि जिस तरह नगर पालिका के द्वारा बनी हुई सड़क पर नई सड़क बना कर भ्रष्टाचार फैलाया जाता जिससे पालिका अध्यक्ष की जेबे गर्म जरुर होती है| आम जनता ठगी जाती है| पालिका युवाओ के भविष्य और जीवन को लेकर कितनी चिंतित है यह साफ दिख रहा है| एमआईसी मामले में एबीवीपी की मांग बिल्कुल सही है विकास मंच इसका समर्थन करता है | विकास मंच पूरी तरह से इस आन्दोलन को अपना समर्थन करता है| संगठन धरना स्थल पर भी पंहुचेगा|

हिन्दूमहा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने भी एमआईसी मामले में एबीवीपी की मांग को बिल्कुल सही बताया है| उन्होंने कहा है कि नगर पालिका भ्रष्टाचार में गले तक डूब चुकी है| करोड़ो का वजट होने के बाद भी विधालय के लिये फूटी कौड़ी नही दी जा रही है| क्योंकि विधालय के वजट में कमीशन कम मिलेगा| उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह एबीवीपी को समर्थन देने जायेगे| वही अपनी मांगो को पूरा होता ना देख एबीवीपी के जिला संयोजक अभीषेक वाथम ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है| इस दौरान रजत कटियार, मनोज कुमार, रानू दीक्षित, शेर सिंह, आकाश वाजपेयी, शरद शुक्ला, बहादुर सिंह, अमित शुक्ला, हर्षित शुक्ला, जीतू आकाश यादव, विकास पाठक, शनी दिवाकर, अखिलेशपाण्डेय,ईश पाल, हेमू गुप्ता आदि मौजूद रहे|