सपा के छोटे का 53 वर्ष पुराना अजेय गढ़ ढहा, सहकारिता में भाजपा के कुलदीप का उदय

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) सहकारिता की राजनीति में इससे पूर्व यदि कोई नाम था वह छोटे सिंह यादव का नाम था| उन्हें सहकारिता की कुंजी भी कहा जाता था| बताते है कि छोटे सिंह यादव ने ही मुलायम सिंह को सहकारिता के गुर सिखाये थे| जिसके बाद वर्ष 1977 में मुलायम सिंह सहकारिता मंत्री बने थे| छोटे सिंह यादव की जड़ें सहकारिता की जमीन पर काफी भीतर तक थी| जिसे वमुश्किल भाजपा नें उखाड़ कर अपना अध्यक्ष काबिज कर दिया| या यूँ कहिये जिस चाबी से सहकारिता का ताला छोटे सिंह खोलने और बंद करने की बाजीगरी करते थे वह ताला ही भाजपा ने बदल दिया|
आंकड़ो के अनुसार दि डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक फतेहगढ़ का वर्ष 1956 में हुआ था| उसके बाद  सहकारिता में छोटे सिंह नें एंट्री कर दी| कुछ वर्षो बाद 1967 में छोटे सिंह यादव पहली बार सहकारिता के अध्यक्ष बने| इसके बाद उनके ही परिवार के लोग कुर्सी पर चढ़ते और उतरते रहे| कभी खुद, कभी उनके पुत्र और कभी पुत्रवधू ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाए रहे| 10 जुलाई 2008 को शिव प्रताप शुक्ला प्रशासनिक के रूप में कुर्सी पर बैठे| वह 2 मार्च 2009 तक अध्यक्ष का दायित्व निर्वाहन करते रहे| इसके बाद पुन: छोटे सिंह यादव के पुत्र सुधीर कुमार अध्यक्ष 3 मार्च 2009 से 15 मार्च 2011 तक अध्यक्ष रहे| इसके बाद पुन: सुधीर 16 मार्च 2011 को अध्यक्ष बने और 28 जनवरी 2013 तक रहे|

तीसरी बार सुधीर फिर 29 जनवरी 2013 से 8 सितम्बर 2015 तक पुन: अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाये रहे| 8 जुलाई 2015 को सुधीर यादव की रोडबेज से कुचलकर मौत हो गयी| जिसके बाद 9 जुलाई 2015 को अन्नपूर्णादेवी को अध्यक्ष बनाया गया| वह 21 सितम्बर तक अध्यक्ष रहीं| इसके बाद सुधीर की पत्नी व छोटे सिंह की पुत्र बधू मनोरमा देवी ने 22 सितम्बर 2015 ससुर व पति की कुर्सी संभाल ली| वह 11 अगस्त 2016 तक अध्यक्ष बनी रही| 12 अगस्त 2016 को सुनील चन्द्र श्रीवास्तव तत्कालीन उपमहा प्रबन्धक प्रशासनिक अध्यक्ष 28 सितम्बर 2016 तक रहे| 29 सितम्बर को मनोरमा यादव अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर काबिज हुईं इस बार उसका कार्यकाल 7 दिसम्बर 2019 तक रहा और कार्यकाल समाप्त होनें के बाद जिलाधिकारी को अध्यक्ष व एआर फर्रुखाबाद व कन्नौज को सचिव बना दिया दिया गया| नियमावली के अनुसार 6 महीने के भीतर चुनाव हुआ और इस बार सहकारिता के बाजीगर छोटे सिंह की एक भी चाल नही चली और भाजपा के कुलदीप ने उन्हें आखिर शिख्स्त दे दी| 30 जून 2020 को भाजपा के कुलदीप गंगवार की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गयी| छोटे सिंह का 53 वर्ष पुराना अजेय गढ़ ढहा दिया गया|
बीते ढाई वर्षों से चल रहा है सह और मात का खेल
बीते लगभग ढाई वर्षों से सपा और भाजपा अपने-अपने तरीके से अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जामने के लिए सह और मात का खेल खेलते चले आ रहे है| पूर्व सांसद पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा विमल कटियार की शिकायतों पर जांचे हुई| यह खुन्नस इतनी बढ़ी की दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित हुई सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा में 3 फरवरी 2019 को  जमकर मारपीट और तोड़फोड़ के हो गयी| जिसमे कई भाजपा और सपा समर्थक जख्मी भी हो गये| जिसमे दोनों तरफ से छोटे सिंह यादव, विमल कटियार वीरेंद्र कठेरिया आदि पर जबाबी मुकदमें लिखे गये| मुकदमा झेलने के बाद विमल को सहकारिता से किनारे कर दिया गया| जबकि कायमगंज से वीरेंद्र कठेरिया को डायरेक्टर का इनाम मिला|
इसे भी पढ़े- सहकारी बैंक में भाजपा व सपा समर्थकों में जमकर मारपीट,कई जख्मी,पूर्व सांसद की गाड़ी में तोड़फोड़
भाजपा के लिए ‘गाजर-मूली’ नही सहकारिता अध्यक्ष की कुर्सी!
पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव पर पूर्व भाजपा महामंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा
सहकारी बैंक बबाल में विमल,दिगम्बर सिंह 209 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहकारिता विभाग का टूटा तिलस्म- पहली ही जाँच में छोटे सिंह सहित 6 प्रबंधक और 3 सचिव फसे