बाइक सबार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बाइक से घर जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया| जिससे दोनों की मौत हो गयी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी 27 वर्षीय अंकित पुत्र सुरेश व 34 वर्षीय कुलदीप पुत्र सर्वेश के बाइक से सबार होकर जमापुर से अपने गाँव जा रहे थे| दोनों की युवक नशे की हालत में थे| इटावा-बरेली हाई-वे पर नासा पुलिया के निकट तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन नें दोनों को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों की मौत हो गयी| पुलिस नें दोनों के शव को लोहिया अस्पताल में रखा दिया|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि दोनों युवकों की मौत हो गयी है| जाँच की जा रही हा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|