सपा ने मनाया यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 50 साल के हो गए हैं। अखिलेश के जन्मदिन पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। इश खास दिन पर सपाईयों नें समर्थक नें केक काटकर लंबी उम्र की प्रार्थना की|
शहर के आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद के अन्य कई स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनके जन्मदिन पर स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गई मनाया गया| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में सपा जिला कार्यालय पर केक काटकर संकल्प पत्र को पढ़कर संकल्पित किया गया| उसके बाद लोहिया मूर्ति पर गरीबों को भोजन वितरण किया गया| लोहिया फार्म हाउस अंगूरीबाग में जिलाध्यक्ष के आवास एवं विद्यालय में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गई| पांचाल घाट गंगा में गाय का दूध चढ़ाकर मंगल कामनायें की गयीं| अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, बूथ प्रभारी डॉ. नबल किशोर शाक्य, सरल दुबे, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सुरेंद्र सिंह गौर, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी आदि रहे|
अखिलेश सरकार नें दिया हर वर्ग को लाभ
शहर के लाल दरवाजे पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड तोषित प्रीत सिंह के आवास पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा गया| नेताओं नें कहा कि आज का युवा अखिलेश को प्रदेश के नेतृत्व के लिये देख रहा है| युवाओं के लिये अखिलेश यादव प्रेरणास्रोत हैं| उनकी सरकार में हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिला था| सभी नें 2024 का चुनाव जितानें का संकल्प लिया| पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विवेक यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन जितेन्द्र यादव सिरोली वाले आदि रहे|