बीजेपी ने थाने कोतवाली घेर सीएम और सपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

BJP 1THANA MUDRVAAJABJP PRANSHU BAHASKARM VIML, SHIVANG PRBLफर्रुखाबाद: प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को कोतवाली फ़तेहगढ़, शहर कोतवाली और थाना मऊदरवाजा का घेराव किया गया| यहां भाजपाइयों ने थाने, कोतवाली घेर सीएम और सपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया| बीजेपी नेताओ ने सीएम अखिलेश यादव को चूड़ी पहने की भी सलाह दी|

बीते 10 जुलाई से चल रहे बीजेपी के प्रदर्शन को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया| सुबह जिलामहामंत्री विमल कटियार और फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली फतेहगढ़ कोतवाली का धेराव किया| दोपहर को मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शहर कोतवली के बाहर धरना प्रदर्शन किया| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि चार वर्ष से अधिक समय सपा की सरकार को बने हो गया है| लेकिन इस सरकार से आम जनता को कोई राहत मिलने की जगह उल्टा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| पुलिस पीडितो की शिकायत दर्ज नही करती| उन्होंने पुलिस को चेताया कि आने वाले 6 महीने में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी| इसके बाद गुंडे,माफिया प्रदेश की सीमा रेखा से दूर होंगे|

दोपहर बाद प्रांशु दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा का घेराव किया| प्रांशु के नेतृत्व में भाजपा नेता टाऊन हाल पर एकत्रित हुये| उनके बाद सपा सरकार, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुये थाना मऊदरवाजा पंहुचे| नेताओ की भीड़ को देखते हुये पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था| थाने के गेट पर ही भाजपा नेताओ ने नारेबाजी की| प्रांशु दत्त ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है| उन्होंने ने सपा सरकार के शासन में हो रहे अपराधों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा की युवा मुख्यमंत्री की पुलिस अपराध रोकने के नाम पर पंगु हो गयी है | पुलिस केबल सपा नेताओ की ही सुनती है| आम जनता थाने कोतवाली में जाने से भी घबराती है| पुलिस अब मित्र नही वल्कि जनता को अपना दुश्मन समझती है| प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कठपुतली बने अफसरों पर लगाम कसी जाएगी। विमल कटियार, रुपेश गुप्ता इ भी अपने विचार रखे| सदर विधायक विजय सिंह के खिलाफ भी जमकर वयान वाजी की गयी|

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुशील शाक्य, भास्कर दत्त द्विवेदी, दिलीप भारद्वाज, धीरेन्द्र वर्मा, शिवांगरस्तोगी,प्रबल त्रिपाठी,हिमाशुं गुप्ता,डॉ० महिपाल सिंह, शैलेन्द्र राठौर, अनुभव सारस्वत, शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|