शनिदेव की शोभायात्रा पर पुलिस की साढ़े साती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरूवार को निकाली गयी शनिदेव की यात्रा की प्राशासनिक अनुमति ना होनें के चलते पुलिस नें रोंक ली| जिससे डेढ़ घंटे तक शनिदेव का रथ खड़ा रहा | जिसके बाद पुलिस नें केबल शनि देव का रथ ही जानें दिया अन्य किसी को भी यात्रा में जानें की अनुमति नही मिली|
 शनि शिंगणापुर के जन्मोत्सव पर शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शनि की शोभायात्रा निकाली जानी थी| लिहाजा जब यात्रा गुरुवार शाम को शुरू हुई तो कुछ देर में ही शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ आ गये| उन्होंने कहा कि अनुमति ना होनें के चलते शोभायात्रा आगे नही जा सकती| भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया|तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पुलिस नें शनिदेव का एक रथ और कमेटी के पांच लोगों को शोभायात्रा में जानें की अनुमति दी| अन्य सभी को पुलिस नें वापस लौटा दिया| डीजे आदि भी ले जानें की अनुमति नही मिली| कमेटी के सदस्य राहुल जैन नें बताया की तीसरी बार यात्रा निकल रही है| जिसकी अनुमति के लिये पूर्व में ही आवेदन किया था लेकिन अनुमति नही दी गयी| शोभायात्रा का रथ चौक, नेहरु रोड़, लालगेट से होती हुई श्री रत्नेश्वर महादेव मन्दिर कादरी गेट पर समाप्त हुई|