ब्रेकिंग: हत्या के इरादे से दबंग वृद्ध को उठा ले गए गंगा पार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

SP GYAALAALफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध गयालाल पुत्र निरंजन को गांव के ही कुछ दबंग पूराने विवाद के चलते नाव से गंगा के उस पार उठा ले गये| मौके पर पुलिस पंहुची लेकिन गंगा के उस पार जाने के लिये कोई साधन ना होने के कारण पुलिस मूंक बनी है|

बुधवार को सुबह तकरीबन 9 बजे गांव के ही निकट अपने प्लाट पर छप्पर डालने गये थे| तभी मौके पर गाँव के ही बलवीर उर्फ़ कल्लू अपने कई लोगो के साथ प्लाट पर पंहुच गये| उन्होंने प्लाट पर अपना कब्जा दिखाया| जिस पर गयालाल ने आपत्ति की| तो हथियारों से लैस आरोपी गया दिन को नाव के माध्यम से गंगा के उस पार उठा ले गये|

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| सीओ मोहम्मदाबाद राजेश पाण्डेय, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे| लेकिन गंगा केउस पार जाने के लिये कोई रास्ता ना होने के कारण पुलिस कार्यवाही नही कर पा रही है| दबंगो ने मौके पर मौजूद सभी नावो को गंगा में डूबो दिया| सीओ मोहम्मदाबाद राजेश पाण्डेय ने बताया कि तलाश की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|

बीते 15 चार पहले चौहरा हत्याकांड भी हो सकता है विवाद का कारण
बीते 15 साल पूर्व बलवीर के परिजन कश्मीर, मुकेश, मलिखान, जसवीर की हत्या की गयी थी| कश्मीर बलवीर का सगा भाई था| हत्या कांड में गयालाल भी आरोपी बताया गया|| इसी कारण बीते 15 वर्ष से चल रही खूनी रंजिश को भी घटना के पीछे जोड़ कर देखा जा रहा है |