अबैध बसूली करते इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) जो योगी व मोदी सरकार अपने अधिकारियो व् कर्मचारियों को बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का नारा दे रही है| महिला सुरक्षा की बात करती है| उसी योगी सरकार का इंस्पेक्टर अपने फर्ज व सरकार की नीतिओ को भूलकर बेटी बचाने के नाम पर पिता से अबैध बसूली कर रहा है| यह वीडीओ ही अपने आप में यह कहने के लिए काफी है की खाकी किस तरह से महिला सुरक्षा के नाम पर आम जनता से अबैध बसूली करती है|
जहानगंज थाने में थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती को गायब करने के मामले में बीते 13 फरवरी 2018 को केस दर्ज हुआ था| जिसके चलते आज तक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नही की| बीते 19 मई को पीड़ित पिता ने एसपी का दरवाजा खटखटाया| मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया| जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार है| अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने व्से पुत्री बरामद ना होने पर पीड़ित पिता लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था|
हर बार पुलिस उससे बसूली कर रही थी| पीड़ित ने बताया कि पहले इंस्पेक्टर वीरपाल तोमर उससे दो बार में दस-दस हजार रूपये की बसूली कर चुके है| लेकिन अभी तक उसकी पुत्री को बरामद नही किया| बीते शुक्रवार को इंस्पेक्टर वीरपाल ने पीड़ित पिता को अपने आवास पर बुलाया| जिसके बाद उससे पुन: हजारों रूपये की बसूली की गयी| जिस समय इंस्पेक्टर वसूली कर रहे थे उसी समय किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| जिससे पुलिस में हडकंप है| प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर का कहना है कि आरोप गलत है|