एसडीएम सदर ने अबैध खनन में लगे चार वाहन किये सीज

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

VAHN12फर्रुखाबाद: उपजिलाधिकारी सदर सुरेन्द्र सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुये अबैध खनन में लगे चार वाहन सीज कर दिये| उन्हें कादरी गेट चौकी पर खड़ा करा दिया गया है| जिससे खनन माफियाओ में हड़कंप है|

सत्ता की सह पर चल रहे अबैध खनन के कारोबार पर पुलिस भी हाथ डालने से कतरा रही है| राजेपुर थाना क्षेत्र में तो पुलिस अबैध खनन की सूचना पर भी नही जाती है| एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार को सूचना मिली की भैरो घाट मंदिर के निकट मिट्टी का अबैध खनन चल रहा है| जिससे पर वह मौके पर पंहुचे| एसडीएम सदर ने मौके से एक जेसीबी और तीन ट्रेक्टर ट्राली मौके पर सीज कर दी| उन्हें कादरी गेट चौकी पर खड़ा करा दिया गया|

एसडीएम सदर ने बताया की अबैध खनन का पकड़े जाने पर कार्यवही अमल में लायी गयी| अभियान आगे भी जारी रहेगा|