दो महीने का भी समय मिला तो सालो याद करेगे लोग: डीएम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm ks chuhanफर्रुखाबाद: नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान ने शनिवार को अपना कार्यभार सभाल लिया| उन्होंने सभी को यह भरोसा दिलाया की यदि उन्हें सरकार ने दो महीने का भी समय जिले में दिया तो विकास के पथ पर जिला अग्रसर हो जायेगा|

श्री चौहान बीती देर रात ही जनपद में आ गये थे| उन्हें निरीक्षण भवन में रोंका गया| जिसके बाद उन्होंने शनिवार सुबह कोषागार पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया| इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की| जिसमे उन्होंने कहा कि 1983 बैच के पीसीएस अधिकारी है| 2002 में वह आईएस बने| 2012 में वह अम्बेडकर और 2014 सम्भल और 2015 में रामपुर के जिलाधिकारी पद पर कार्यरत रहे| जनपद चित्रकूट के मूल निवासी श्री चौहान ने बताया कि उनकी जिले के लिये प्राथमिकता विकास और कानून व्यवस्था पटरी पर करने की है| यदि दो महीने का वक्त मिला तो जिले की जनता दो साल तक मेरे कार्य को याद करेगी|

उन्होंने जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था पटरी पर लाने का प्रयास किया जायेगा| जिले के पुलिस कप्तान उनके के अधिनस्त होते है| इस लिये इस सम्बन्ध में विचार विमर्श करके हालत को सुधारने का प्रयास किया जायेगा| जिलेव में हो रहे बालू खनन पर लगाम और ट्राफिक व्यवस्था में सुधार करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है| उन्होंने बताया की जनता से मिलें का समय 10-12 बजे तक रहेगा और 12-2 बजे तक न्यायालय का कामकाज निपटाया जायेगा |

अस्पतालों की हालत पर डीएम चिंतित
जिलाधिकारी केएस चौहान ने कहा चिकित्सको की कमी पूरे प्रदेश में है| यह कमी आने वाले दस वर्षो में पूरी नही होने वाली| लेकिन फिर भी सरकारी अस्पताल को सुचारू र्रूप से चलाने का प्रायस किया जायेगा|