अख़बार के एजेंट की लाठी-डंडो से पीट-पीट कर हत्या!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

co rajesh pandeyviashptniफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कनासी निवासी 32 वर्षीय विकास पुत्र श्रीप्रकाश की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| पिता श्रीप्रकाश ने हत्या की तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुटी है|

विकास उर्फ़ मच्चले नवाबगंज में एक दैनिक समाचार पत्र की एजेंसी चलता था| सुबह वह बाइक से फर्रुखाबाद आ रहा था| मृतक विकास के पिता के अनुसार ग्राम परमबगर और गंगलऊ के निकट एक तेज रफ्तार बुलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह उझल कर दूर जा गिरा| उसके बाद बुलेरो से कई लोग लाठी-डंडा सरिया लेकर बाहर निकले और विकास को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया| श्री प्रकाश के अनुसार घटना का एक चश्मदीद गवाह भी है| जो उस समय मौके पर खेत में पानी लगा रहा था| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| विकास की मौत होने की खबर पर उसकी पत्नी संगीता और अन्य परिजन लोहिया अस्पताल आ गये संगीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| विकास के 13 वर्षीय पुत्र विशाल, 6 वर्षीय रेशु और 5 वर्षीय रिंकी है| घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद राजेश पाण्डेय लोहिया अस्पताल आ गये| उन्होंने मृतक के पिता श्रीप्रकाश से बातचीत की|

सीओ राजेश पाण्डेय ने बताया कि परिजनों के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|