यूपी फतेह के लक्ष्य के साथ सपा की निकली साइकिल यात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी (सपा) के आह्वान पर गुरुवार को जिले में शहर से देहात तक सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। विधान सभा चुनाव के दावेदारों ने अपनी ताकत दिखानें का प्रयास किया| वहीं कुछ दावेदार तो अकेले केबल चालक के साथ कार लेकर जिला कार्यालय पंहुचे |
सपा के राष्ट्रीय सचिव व साइकिल यात्रा के प्रभारी अखिलेश कटियार पंहुचे और उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व जिला महासचिव मंदीप यादव के साथ लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद उन्होंने लोहिया प्रतिमा के निकट ही हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया|
विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकाली। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताया।पांच अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा के जन्म दिवस पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया था। इसके माध्यम से लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, पंचायत चुनाव में मनमानी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। सांसद मोहम्मद आजम खान को भाजपा द्वारा फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के विरोध में समाजवादी लोग अपनी आवाज उठाई।  साइकिल यात्रा डीएन कालेज गेट पर समाप्त हुई|
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह, विवेक यादव, जितेन्द्र यादव (सिरोली) सरदार तोषित प्रीत सिंह, शशांक सक्सेना, चन्द्र भूषण सिंह मुन्नुबाबू, चद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, इलीयास मंसूरी, राघवदत्त मिश्रा व रजत क्रन्तिकारी आदि रहे|
जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की कठपुतली
तहसील अमृतपुर में विधान सभा प्रभारी डॉ० जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गयी| यात्रा ग्राम राजपुर से तहसील मुख्यालय आयी| जिसमे नाबालिक बच्चो की संख्या दिखी| सपाईयों नें सरकार को जमकर कोसा| सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रहे सुबोध यादव नें कहा कि नारे लगाने से सरकार नहीं बनेगी मताधिकार का प्रयोग करने से सरकार बनेगी| उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की कठपुतली है| वह जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं हैं| भाजपा पर तंज कसा की सरकार द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया|  अमृतपुर तहसील में अभी तक एक कोई नया कमरा नहीं बना है जबकि यह सपा सरकार की तहसील बनाई हुई है|
कायमगंज में भी प्रभारी अखिलेश कटियार नें जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के साथ जाकर साइकिल यात्रा में भाग लेकर साइकिल चलायी| कमालगंज में भी प्रभारी अखिलेश कटियार के साथ ही सपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र कटियार नें हरी झंडी दिखाकर बुलबुल कोल्ड से गौसपुर, नसरथपुर, नगरिया, दरियागंज होते हुए जहानगंज में समाप्त हुई|यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| विधान सभा अरशद जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में निकली यात्रा में जुनैद सिद्दीकी, प्रमोद यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, नफीस हुसैन, अताउल्ला सिद्दीकी, शैय्यद शादाब आदि रहे|