हाई-वे किनारे लहुलुहान मिला युवक का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात हाई-वे पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला | जिसे लोहिया अस्पताल भेजा गया | लोहिया अस्पताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे ग्राम जमापुर के निकट बीती रात लगभग 1:15 बजे किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक घायल हो गया | सूचना मिलने पर पुलिस नें उसे 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक के पैर में चप्पल नहीं था कपड़े व हुलिया से विक्षिप्त दिख रहा था | उपनिरीक्षक शिशु पाल सिंह नें मौके पर जाकर जाँच की | राजेपुर थानाध्यक्ष कामिल खान ने बताया कि मृतकी शिनाख्त नही हुई है | शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा|