पीएम मोदी ने 23 कंटेंट क्रिएटर्स को किया सम्मानित

राष्ट्रीय सामाजिक सुविधाएँ

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न क्षेत्रों के कंटेंट क्रिएटर्स को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इन क्रिएटर्स को अवॉर्ड दिया। इस अवॉर्ड के लिए लगभग 1.5 लाख नामांकन दाखिल हुए थे जिसके बाद वोटिंग के जरिए 23 नामों का चयन हुआ। पीएम मोदी ने कीर्तिका गोविंदा सामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार से सम्मानित किया।सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्माता का पुरस्कार जया किशोरी को मिला।सांस्कृतिक राजदूत पुरस्कार मैथिली ठाकुर को प्रदान किया गया।शिक्षा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार नमन देशमुख को मिला।रणवीर अल्लाहबडिया (बियर बाइसेप्स) को ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया।पंक्ति पांडे को फेवरेट ग्रीन चैंपियन का पुरस्कार दिया गया।अंकित बैयानपुरिया को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस निर्माता का पुरस्कार मिला।सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय निर्माता का पुरस्कार ड्रू हिक्स को प्रदान किया गया।मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर का पुरस्कार महिला श्रेणी में श्रद्धा को दिया गया।पुरुष श्रेणी में ‘मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर’ का पुरस्कार आरजे रौनक को मिला।सेलेब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अमन गुप्ता को दिया गया।बेस्ट नैनो क्रिएटर का पुरस्कार पीयूष पुरोहित को दिया गया।बेस्ट माइक्रो क्रिएटर’ का पुरस्कार अरिदमन को दिया गया।गेमिंग कैटेगरी में ‘बेस्ट क्रिएटर’ का पुरस्कार निश्चय को मिला।फूड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार कबिता सिंह को दिया गया।कामिया जानी को फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर पुरस्कार प्रदान किया।हेरिटेज फैशन आइकन श्रेणी में जाह्नवी सिंह को अवॉर्ड दिया गया।स्वच्छता एंबेसडर अवॉर्ड में मल्हार कलांबे और ‘बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटगरी’ में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) को सम्मानित किया गया।तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स को भी नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें किली पॉल, ड्रू हिक्स और कैसेंड्रा मे स्पिटमैन का नाम शामिल है।