राठौर साहू समाज करेगा मेधावियों को सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिला राठौर साहू समाज के द्वारा वर्षीय अधिवेशन में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा| जिसमे अन्य जिलों से समाज के कई जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे|
संगठन के महामंत्री रामसिंह राठौर ने बताया कि रविवार 7 अक्टूबर को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक राकेश राठौर होंगे| विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तराखंड के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ० अमरजीत सिंह मौजूद होंगे| इस दौरान संगठन व समाज को मजबूत करने की सलाह दी जायेगी| लगभग 160 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा|
उन्होंने बताया की समाज हमेशा राजनैतिक लोगों को मजबूती देता चला आया है| लेकिन चुनाव जीतने के बाद समाज को धोखा दिया गया| जिससे समाज छुब्ध है| यदि समाज की तरफ राजनैतिक लोगों ने ध्यान नही दिया तो आगामी चुनाव में बहिस्कार भी किया जायेगा| इस दौरान जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राठौर आदि रहे|