भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कंपिल व कायमगंज नगर में सर्वाधिक नामांकन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत संगठन पूर्ण गठन को लेकर विभिन्न मंडलों में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया गया|  चुनावी प्रक्रिया के तहत मंडलों में कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन किया। मंडल अध्यक्ष पद पर नामांकन के साथ-साथ मंडल जिला प्रतिनिधि पद पर भी नामांकन लिया गया।
नगर के सिकत्तरबाग़ स्थित एक स्कूल में फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल में मंडल चुनाव अधिकारी वीर सिंह भदौरिया एवं सह चुनाव अधिकारी अमर सिंह की उपस्थिति में चुनाव कार्यक्रम को संपन्न किया गया| इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, महामंत्री प्रबल त्रिपाठी, नरेंद्र राठौर, राजकुमार वर्मा, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री मौजूद रहें।
जहानगंज मंडल में मंडल चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह एवं अधिकारी नवनीत पाल की उपस्थिति में चुनाव कार्यक्रम को संपन्न किया गया।  जहानगंज मंडल में 9 कार्यकर्ताओं ने नामांकन भरा है|  जिला चुनाव सहयोगी व जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने बताया फर्रुखाबाद मंडल 7, फतेहगढ़ 8, बढ़पुर पश्चिम में 5, जहानगंज 9, नीमकरोरी 8, कमालगंज 8, कायमगंज ग्रामीण 9, शमशाबाद 12, कंपिल 20, अचरा 6, कायमगंज नगर 15, मोहम्मदाबाद दक्षिण 3 में नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला चुनाव अधिकारी को सौंप दिया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता फर्रूखाबादभाजपा कार्यालय में उपस्थित जिला सह चुनाव अधिकारी आनंद राजपाल ने पूरे जनपद में चलाए जा रहे चुनाव प्रक्रिया नामांकन की मॉनिटरिंग की भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, शिवांग रस्तोगी आदि रहें।