सचिव का कमालगंज में दौरा कल, अपने-अपने को बचाने में लगे अधीनस्थ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

kmalgnj asptal copyvidhaaly kmalgnj shauchaalyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) सचिव श्रीमती निवेदिता शुक्ला का भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार को कमालगंज विकास खंड में हो| जिसको लेकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी, सीएचसी कर्मी, प्राथमिक विधालय का कायाकल्प चल रहा है| गुरुवार को पूरे दिन सभी जगह साफ-सफाई का दौर चलता रहा|

भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार सचिव शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे विकास खंड कमालगंज का निरीक्षण करेगी| जिसके बाद 10:30 पर प्राथमिक पाठशाला कमालगंज का निरीक्षण, 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का निरीक्षण, 11:30 बजे कामधेनु योजना दूध डेयरी का निरीक्षण, 2 बजे लंच पीडब्लूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़, 3 बजे डॉ० समग्र ग्राम लोहिया नगरिया विकास खंड कमालगंज का निरीक्षण एवं यही रात्रि विश्राम भी होगा|

कमालगंज में भ्रमण को देखते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह कुछ अलग ही नजारा था| निरीक्षण के भय से मुख्य चिकित्साधिक्षक मान सिंह वर्मा खुद सफाई करते नजर आये| बताते चले की अस्पताल कर्मचारियों व् चिकित्सक की कमी से जूझ रहा है| अस्पताल में एक चिकित्सक मानसिंह वर्मा, एक महिला चिकित्सक डॉ० ममता अरुण, एक सफाई कर्मी अशोक व एक वार्ड बॉय वीरेंद्र है| जिसके चलते अस्पताल की गति विधि ठीक से नही चल पा रही है| मुख्यचिकित्सधिक्षक मान सिंह ने बताया की अस्पताल में और कितने कर्मचारी व चिकित्सक तैनात होने चाहिए इसकी जानकारी उन्हें नही है|
महीनों बाद खुले विधालय के शौचालय
निरीक्षण को देखते हुये प्राथमिक विधालय कमालगंज में बीते दिन से सफाई का कार्य तेज चल रहा है| विधालय के शौचालय महीने से बंद पड़े थे| जिनको खोलकर सफाई करायी गई| विधालय में पुताई आदि का कार्य तेजी पर है| खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने बताया की निरीक्षण के दौरान यदि आला अधिकारियों के निर्देश मिलेगे तो छात्रों को बुलाया जायेगा| नही तो विधालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहेगा|