यूपी विधान सभा का चुनाव बिना गठबंधन के लड़ेगी बीजेपी: लक्ष्मीकान्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

lakhmi kantlakhsmi kant vimal ktiyarफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त वाजपेयी ने जनपद पंहुचकर कहा कि बिहार चुनाव में बीजेपी के चुनाव के क्या परिणाम रहे यह अलग बात है| लेकिन 2017 के यूपी चुनाव भाजापा बिना गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरेगी|

फतेहगढ़ के बेबर रोड स्थित मांझी रेस्टोरेंट में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ चार जगह धरने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है| आजमगढ, बनारस,कन्नौज व अलीगढ में| अन्य तीनो जगह पर धरना हो रहा है| कन्नौज का प्रशासन चूँकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र में था इस लिये वंहा पुलिस व प्रशासन ने सपा के एजेंट के रूप में काम किया और कर रही है| उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है| जिसका जीता जागता उदाहरण पंचायत चुनाव में हुई गडबडी से साफ नजर आया|

श्री वाजपेयी ने कहा कि यूपी में होने वाले 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बिना गठ्बन्धन के ही जीत हासिल करेगी| प्रांशु दत्त द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष में पांचाल घाट से रिसिब भी किया| इस दौरान उन्होंने मौके मौजूद मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त द्विवेदी व जिला महामंत्री विमल कटियार की पीठ ठोंकी| उन्होंने ने कन्नौज में चल रहे धरने में पंहुचने के लिये किये गये प्रदेशन की सराहना की| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज व् शिवम् दुबे आदि लोग मौजूद रहे|

Comments are closed.